इन मां बेटी से रहेंगे सावधान, वर्ना कर देंगी ऐसा कांड कि हो जाएंगे खाली हाथ

सावन सोमवार के दिन महात्युंजय शिव मंदिरों में कई महिलाओं के गले से चेन चोरी हो गए। एक महिला को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके साथ उसकी बेटी भी पकड़ाई। दोनों की तलाशी ली गई तो कई चेन बरामद हुई। पुलिस मामले में दोनों मां, बेटी को पकड़ कर जांच कर रही है। और भी चोरियों का खुलासा संभव है।

इन मां बेटी से रहेंगे सावधान, वर्ना कर देंगी ऐसा कांड कि हो जाएंगे खाली हाथ
पीडि़त महिलाएं

रीवा। सावन मास में शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत किला महामृत्युंजय शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। सोमवार को दर्शन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी थी, इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए घोघर निवासी मॉ और बेटी ने तीन महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी की वारदात की। हालाकि इस दौरान एक महिला  ने गले से चेन निकालते महिला को पकड़ लिया और हंगामे की स्थित निर्मित हो गई। जैसी ही चोरी की घटना की जानकारी फैली दर्शन के लिए लगी महिलाओं ने अपना गला चेक किया और पता लगा कि तीन अन्य महिलाओं के गले से भी मंगलसूत्र गायब है, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की आरोपी महिला मॉ बेटी को हिरासत में लिया है, वहीं प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है।
इन महिलाओं को बनाया निशाना
किला स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए पहुंची रंजना शुक्ला निवासी घोघर, गोमती सोधिया निपनिया व चंद्रवती नामदेव सिलपरा के गले से सोने के आभूषण मॉ बेटी ने चुराने की कोशिश की जिसके बाद वो पकड़ी गई। बताया गया कि मॉ बेटी ने आधा दर्जन महिलाओं के साथ घटना को अंजाम दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस चोरी के आरोप में पकड़ी गई मॉ बेटी से पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है, बताया गया कि सावन मास के पहले सोमवार को भी कुछ महिलाओं के  गले से आभूषण चोरी होने के मामले सामने आए थे। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामला पंजीबद्ध कर आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।